लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस घर पहुंची तो मां की 2 दिन पुरानी पड़ी मिली लाश, आखिर हुआ क्या?

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Crime News: गाज़ियाबाद में मां बेटा की रहस्यमय डबल मौत से इलाके में हड़कंप मचा है. पुलिस जांच कर रही है. मौत की असली वजह जल्द पता चलेगी.

social share
google news

गाजियाबाद में एक रहस्यमय डबल मौत की घटना ने इलाके को सकते में डाल दिया है. यह घटना महागुनपुरम सोसाइटी की है जहां 70 साल की महिला सतनाम कौर और उनके 40 साल के बेटे राजवीर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बेटे ने एक ऊंची इमारत की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई. जब पुलिस मृतक के फ्लैट में पहुंची तो उन्हें मृत मां की लाश मिली जो दो दिनों से वहीं पड़ी थी. इस मामले ने रहस्य को जन्म दिया है कि आखिर मां बेटा दोनों की मौत कैसे और क्यों हुई. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का सबको इंतजार है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.