UPTak Baithak Logo

चेहरा जलाकर खेत में फेंकी गई थी दिल्ली की अर्चिता की लाश, अब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तो सामने आई पूरी मर्डर मिस्ट्री

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News: मेरठ के मामाना क्षेत्र में सरसों के खेत से मिली महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

social share
google news

Meerut Crime News: मेरठ के मामाना क्षेत्र में सरसों के खेत से मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस केस में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें होटल संचालक चंचल कुमार उर्फ बंटी, गुरमुख उर्फ मोनू (बागपत), संदीप उर्फ सिट्टू (मेरठ) और विवेक उर्फ काका शामिल हैं. जांच में सामने आया कि महिला और आरोपियों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए होटल में इस्तेमाल होने वाले एसिडिक क्लीनर को महिला के चेहरे पर डाल दिया ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके. इसके बाद 18-19 फरवरी की रात शव को एक सफेद क्रेटा कार में रखकर मामाना इलाके के सरसों के खेत में फेंक दिया गया. सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिए थे लेकिन पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध कार तक पहुंच बनाई और पूरे मामले का खुलासा किया.