लेटेस्ट न्यूज़

धनंजय सिंह पर हमले के मामले में विधायक अभय सिंह दोषमुक्त, वाराणसी की अदालत ने सुनाया ये फैसला

वाराणसी की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 2002 के टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. साक्ष्यों के अभाव में 24 साल पुराने इस केस का फैसला आया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की सियासत और अपराध जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर वाराणसी से सामने आई है. करीब 24 साल पुराने बहुचर्चित 'टकसाल सिनेमा शूटआउट' मामले में बुधवार को एमपी/एमएलए कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है. अदालत ने साक्ष्यों के अभाव का हवाला देते हुए बाहुबली विधायक अभय सिंह समेत सभी शेष आरोपियों को दोषमुक्त (बरी) करार दिया है. पूर्व सांसद धनंजय सिंह के काफिले पर हुए उस खूनी हमले की कानूनी लड़ाई का पटाक्षेप दो दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद हुआ है.