UPTak Baithak Logo

एक बार अब्बू को दिखा दो…जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास का हो गया ये हाल

ADVERTISEMENT

मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है. मुख्तार के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने भी अपने भाई की मौत पर सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए हैं. इसी बीच जेल में बंद मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को लेकर अब नई खबर सामने आई है.

social share
Google CTA

Mukhtar Ansari: समय का पहिया घूम चुका है. जिस मुख्तार अंसारी का खौफ पूर्वांचल समेत पूरे यूपी में चलता था, अब सुपुर्द ए खाक हो चुका है. मुख्तार को अपने माता-पिता की कब्र के पास ही दफन किया गया है. मुख्तार का यूं चले जाना, अंसारी परिवार के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है. यूं तो मुखतार बीते 15 से 18 सालों से जेल में था. मगर वह जेल के अंदर से ही अपना गैंग भी चलाता था और अपना दबदवा भी कायम रखता था. इसी का ही आलम था कि मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी भी राजनीति में आया. मगर वह भी कानून के शिकंजे से बच नहीं सका.