लेटेस्ट न्यूज़

जालौन में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दे कर धूप में बस के लिए खड़े अभ्यर्थियों के साथ ARM ने की गाली-गलौच, वीडियो आया सामने

ADVERTISEMENT

Jalaun Viral Video: उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों से कथित बदसलूकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. एआरएम कमल किशोर आर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद भारी विवाद खड़ा हो गया.

social share
Google CTA

Jalaun Viral Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रोडवेज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी (एआरएम) द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस घटना के बाद अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश फैल गया और मामले ने तूल पकड़ लिया. जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.