लेटेस्ट न्यूज़

UPMSP UP Board 2022 Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर CM योगी ने दिया बड़ा संकेत, ये कहा

यूपी बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 09 की बैठक में यूपी बोर्ड…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 09 की बैठक में यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली है. आपको बता दें कि यूपी में 10वीं और 12वीं के 47 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार है. ऐसा दावा किया जा रहा था कि जून महीने में 14 से 16 तारीख के बीच रिजल्ट की घोषणा कभी भी की जा सकती है. कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों का रिजल्ट हर वर्ष की तरह इस बार भी एक साथ ही जारी किए जाने की तैयारी है.