लेटेस्ट न्यूज़

चुनावी मौसम में 51 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती करेगी योगी सरकार, विस्तार से जानिए

2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. चुनावों के पास आते ही अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि सत्तारूढ़ पार्टियां नई योजनाओं…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. चुनावों के पास आते ही अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि सत्तारूढ़ पार्टियां नई योजनाओं की घोषणा, शिलान्यास और नई नौकरियों का ऐलान करने लग जाती हैं. इस बीच खबर है कि योगी सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के लिए 51112 रिक्तियों पर शिक्षक भर्ती करेगी.

दरअसल, यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 51112 रिक्तियों का हलफनामा दाखिल किया था और ट्वीट कर भर्ती की घोषणा की थी. लेकिन राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही रिक्त पदों की अंतिम संख्या तय की जाएगी. खबर है कि राजस्व परिषद की समिति अगले सप्ताह तक रिपोर्ट सौंप सकती है. आपको बता दें कि इसके साथ ही परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने 28 नवंबर को टीईटी का प्रस्ताव भेजा है.

उम्मीद की जा रही है कि योगी सरकार दिसंबर में इस प्रक्रिया को शुरू कर सकती है, लेकिन इसी बीच जनवरी, 2022 के दूसरे सप्ताह तक चुनाव अधिसूचना जारी होने की संभावना है.

गौरतलब है कि जून 2021 में हुई पीएबी की बैठक में परिषद स्कूलों में 73711 रिक्तियों की जानकारी केंद्र सरकार को दी गई थी.

आपको बता दें कि साल 2018 के सितंबर महीने में 68500 शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र बांटे गए थे. नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान सीएम योगी ने 69 हजार शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की थी. इसके लिए नवंबर के पहले सप्ताह में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी.