लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़ के मंदिरों पर I Love Muhammad लिख रहे थे जीशांत, दिलीप,आकाश और अभिषेक, वजह ने पुलिस को भी चौंकाया

UP News: अलीगढ़ में पिछले दिनों कुछ मंदिरों की दीवारों पर I Love Muhammad लिख दिया गया था. इसको लेकर लोग गुस्से में थे. अब इस मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

Aligarh, Aligarh news, Aligarh police, Aligarh crime, Aligarh crime news, Aligarh  I Love Muhammad, up news, अलीगढ़, अलीगढ़ न्यूज, अलीगढ़ पुलिस, यूपी न्यूज
Aligarh news
social share
google news

UP News: I Love Muhammad को लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पिछले दिनों कुछ मंदिरों में स्प्रे से I Love Muhammad लिख दिया गया. इसको लेकर विवाद भी हुआ. अब पुलिस ने मंदिरों पर I Love Muhammad लिखने वाले युवकों को पकड़ लिया है. दरअसल जिन युवकों ने मंदिरों की दीवारों पर I Love Muhammad लिखा था, उनके नाम जीशांत, दिलीप,आकाश और अभिषेक हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीनी विवाद में मुसलमान समाज के कुछ लोगों को फंसाने के लिए इन्होंने मंदिरों की दीवारों पर I Love Muhammad लिखा था, जिससे विवाद हो सके. इनका इरादा था कि पुलिस मंदिरों की दीवारों पर I Love Muhammad लिखने के आरोप में मुस्लिम समाज के उन युवकों के खिलाफ कार्रवाई करें, जिनके साथ इन चारों का जमीन विवाद चल रहा था. इनकी कोशिश शहर का माहौल खराब करने की भी थी.