1 करोड़ भी मिलेगा और 50% सब्सिडी भी, बस आपको पालनी होगी बकरी, यूपी सरकार की ये योजना कमाल भी है और मुनाफे वाली भी
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की बकरी पालन योजना 2025 एक ऐसी योजना है, जिसपर योगी आदित्यनाथ सरकार काफी ध्यान दे रही है. इस योजना के लिए सरकार आपको 1 करोड़ तक दे सकती है, जिसमें 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी आपको मिल सकती है. जानिए इस योजना के बारे में
ADVERTISEMENT

UP Goat Farming Scheme,
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रामीण इलाकों के विकास, स्वरोजगार और प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार बड़े और अहम कदम उठा रही है. इसी क्रम में यूपी सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसपर सरकार काफी ध्यान दे रही है. इस योजना का नाम है उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना 2025. ये एक ऐसी योजना है, जिसकी काफी चर्चाएं हैं. दरअसल इस योजना के माध्यम से जहां करोड़ों रुपये का लोन तक मिलता है तो दूसरी तरफ सरकार की तरफ से आपको 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी मिलती है. इसी के साथ ये भी माना जाता है कि बकरी पालन कम लागत में अधिक मुनाफा वाला कारोबार है.