लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में प्रधानी के चुनाव को लेकर बैलेट पर शुरू हो गया काम, 57000 से अधिक ग्राम पंचायतों में क्या होगा?

यूपी में राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. आपको बता दें कि अगले साल यानी 2026 में अप्रैल से जुलाई महिने के बीच यह चुनाव हो सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Ballot Paper
Ballot Paper
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच सबसे बड़ी जानकारी यह निकलकर सामने आई है कि चुनाव के मद्देनजर बैलेट पेपर की छपाई का काम शुरू हो गया है. आपको बता दें कि अगले साल यानी 2026 में अप्रैल से जुलाई महिने के बीच यह चुनाव हो सकते हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि इस चुनाव की आधिकारिक घोषणा आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही की जाएगी. जैसे ही अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होगी वैसे ही आयोग तुरंत चुनाव की तारीख जारी कर देगा.