लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में 57 साल की पत्नी शिखा ने 47 साल के बिजली मिस्त्री प्रेमी के लिए डॉक्टर पति को मारने की गजब प्लानिंग रची, वो तो भला हो शराब का...

Bareilly News: बरेली में 57 साल की शिखा सक्सेना नामक महिला पर गंभीर आरोप लगा है. शिखा के पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का 47 साल के आदमी से चक्कर चल रहा है और दोनों ने उन्हें मारने की प्लानिंग बनाई थी.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
तस्वीर में शिखा सक्सेना और विशाल सक्सेना
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में 57 साल की एक पत्नी ने पति की हत्या की प्लानिंग अपने ही कथित बिजली मिस्त्री प्रेमी के साथ मिलकर बना ली. महिला अपने मंसूबों में कामयाब होने ही वाली थी कि पति के सामने उसकी पत्नी की हकीकत सामने आ गई. पुलिस अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि बरेली के सुभाषनगर में नेत्र रोग चिकित्सक की हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस के हाथ कई सुबूत लगे हैं. पीड़ित ने भी पुलिस को सबूत दिए हैं. मामले में फोन पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे प्रकरण में शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. मामला शहर की हाई प्रोफाइल फैमिली से जुड़ा होने की वजह से अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से बयान देने से साफ इनकार कर दिया है.