यति नरसिंहानंद का दावा हो सकती है उनकी हत्या, बोले- मरने से पहले इस्लामी पुस्तकों से...
Yati Narasimhanand News: विवादास्पद संत यति नरसिंहानंद गिरि ने एक वीडियो जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार से उन्हें ‘अवैध हिरासत’ से रिहा करने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद (File photo)
Yati Narasimhanand News: विवादास्पद संत यति नरसिंहानंद गिरि ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार से उन्हें ‘अवैध हिरासत’ से रिहा करने की मांग की, ताकि वह अपने खिलाफ दायर जनहित याचिका का जवाब दे सकें. महाराष्ट्र स्थित हजरत ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद यूसुफ ने दो दिन पहले उनके खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की थी. यह वीडियो यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव डॉ. उदिता त्यागी ने मीडिया के साथ साझा किया.