पत्नी बनाती है अश्लील रील्स, पुरुषों से... गाजियाबाद का अनीस अपनी बेगम इशरत से है परेशान, हो गया है बेघर
Ghaziabad News: गाजियाबाद में अनीस नामक एक शख्स अपनी पत्नी इशरत से परेशान है. अनीस का आरोप है कि उसकी पत्नी अश्लील रील्स बनाती है.
ADVERTISEMENT

Anees
Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. लोनी के अशोक विहार निवासी अनीस ने अपनी पत्नी इशरत पर आरोप लगाया है कि वह इंस्टाग्राम पर अश्लील रील बनाती है और जब भी उसे रोका जाता है तो जान से मारने की धमकी देने लगती है. अनीस का कहना है कि पत्नी ने न सिर्फ उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी, बल्कि एक बार उस पर चाकू से हमला भी किया, जिसका वीडियो अब सामने आया है. अनीस ने यह वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया है.
