ADM ज्योति को क्यों नहीं भूल पा रहे आलोक मौर्य? खुद बता दी पत्नी के साथ बिताए 14 साल के रिश्ते वाली बात
Alok Maurya about his wife Jyoti: ADM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने खास बातचीत में स्वीकार किया कि तमाम विवादों और कोर्ट केस के बावजूद वह आज भी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं. उन्होंने 14 साल पुराने रिश्ते, संघर्ष और ज्योति को अधिकारी बनाने के सफर को भावुक होकर याद किया.
ADVERTISEMENT

Alok and Jyoti Maurya
Alok Maurya about his wife Jyoti: ADM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में आलोक मौर्य ने यूपी Tak' से खास बातचीत अपनी पत्नी ज्योति मौर्य के रिश्ते को लेकर बात की है. इस दौरान आलोक मौर्य का अपनी पत्नी के लिए छिपा हुआ प्यार एक बार फिर छलक पड़ा. उन्होंने इमोशनल होते हुए ये स्वीकार किया कि तमाम विवादों, अदालती लड़ाइयों और सोशल मीडिया पर हुई भयंकर ट्रोलिंग के बावजूद वह आज भी अपनी पत्नी ज्योति मौर्य से बेहद प्यार करते हैं और आखिरी सांस तक करते रहेंगे. आलोक ने खुद उन वजहों का खुलासा किया है जिसके चलते 14 साल पुराना यह रिश्ता उनके जेहन से जुदा नहीं हो पा रहा है.