लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी में गर्मी से बचने के लिए घर के बाहर सोया था नीरज का परिवार, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया

ADVERTISEMENT

Barabanki accident: बाराबंकी के झांसा गांव के पास भीषण गर्मी और बिजली कटौती के बीच सड़क किनारे सो रहे एक परिवार पर तेज रफ्तार डंपर चढ़ गया. हादसे में नीरज, उसके बेटे अनुराग समेत चार लोगों की मौत हो गई.

social share
Google CTA

Barabanki accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. भीषण गर्मी और बिजली कटौती के बीच फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर झांसा गांव के पास एक परिवार खुले आसमान के नीचे चारपाई डालकर सो रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित हो गया. बताया जा रहा है कि डंपर पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर सीधे सो रहे परिवार पर चढ़ गया. इस भयावह हादसे में नीरज, उसके बेटे अनुराग समेत दो बच्चों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई, जबकि परिवार की मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग अब भी सदमे में हैं.