अब अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे खेसारी लाल यादव? महंगाई देख भड़के एक्टर ने कर दिया बड़ा ऐलान
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने महंगाई और आर्थिक संकट का हवाला देते हुए अपनी नई फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज न करने का ऐलान किया है. उन्होंने पेट्रोल-डीजल, गैस कीमतों और बजट संकट पर चिंता जताते हुए बड़े उद्योगपतियों व कलाकारों से देशहित में चंदा देने की अपील भी की.
ADVERTISEMENT

Khesari lal Yadav
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक खेसारी लाल यादव ने सिनेमाई पर्दे पर अपनी फिल्मों की रिलीज को लेकर एक बड़ा फैसला किया है.खेसारी लाल यादव ने साफ-साफ ऐलान किया है कि देश में इस वक्त जो आर्थिक हालात और महंगाई है उसे देखते हुए वह अपनी कोई भी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करेंगे. मीडिया के सामने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए खेसारी ने कहा कि आज देश में नोटबंदी से भी बुरा हाल है, लोग पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से त्रस्त हैं. ऐसे कठिन समय में जनता पर फिल्म देखने का वित्तीय बोझ डालना बिल्कुल सही नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से बचत करने की अपील पर तंज कसते हुए दिग्गजों से 'चंदा' इकट्ठा करने का एक अनोखा आइडिया भी दे डाला है.