कॉकरोच जनता पार्टी पर राकेश टिकैत की बड़ी भविष्यवाणी! अगले 5-10 दिनों में विधायकों के जुड़ने को लेकर कही ये बात
Rakesh Tikait News: कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तेजी से हो रही है. खासकर युवाओं और बेरोजगारों के बीच इस पार्टी को लेकर बढ़ते रुझान पर अब किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बड़ा बयान दिया है.
ADVERTISEMENT

Rakesh Tikait News
Rakesh Tikait News: कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तेजी से हो रही है. खासकर युवाओं और बेरोजगारों के बीच इस पार्टी को लेकर बढ़ते रुझान पर अब किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तेजी से लोग इस पार्टी से जुड़ रहे हैं, आगे चलकर इसका असर और बड़ा हो सकता है. राकेश टिकैत ने कहा कि अभी यह पार्टी और तेजी से बढ़ेगी, क्योंकि बड़ी संख्या में युवा, बेरोजगार और परेशान लोग इससे जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस स्पीड से इसका विस्तार हो रहा है, अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कई और लोग भी इससे जुड़ सकते हैं.