कौन हैं इस्तीफा देने वाले यूपी के IAS रिंकू सिंह राही जिन्होंने एक बार कान पकड़कर लगाई थी उठक-बैठक?
IAS Rinku Singh Rahi Resign: यूपी कैडर के IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा. काम न मिलने और समानांतर सिस्टम के लगाए आरोप. जानें एसडीएम रहते हुए खुद 'उठक-बैठक' लगाने वाले अधिकारी की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

IAS Rinku Singh Rahi Resign
IAS Rinku Singh Rahi Resign: उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपनी सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है. राजस्व परिषद में लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहे राही ने अपने इस्तीफे में जो कारण बताए हैं, उन्होंने शासन के भीतर की कार्यप्रणाली पर नई बहस छेड़ दी है.