लखनऊ में एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद का शव घर की छत पर पड़ा मिला फिर ये पता चला
UP News: लखनऊ में एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर 34 साल के काजी अहमद जैद का शव जिस तरह से मिला, उसने हड़कंप मचा कर रख दिया. परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: यूपी के लखनऊ में 34 साल के काजी अहमद जैद का शव उनके घर की छत पर पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि उन्होंने कनपटी पर गोली मारकर कथित तौर से खुद ही अपनी जान दी है. हैरानी की बात ये भी है कि उनके पास से कोई भी आखिरी नोट नहीं मिला है. मृतक एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर थे. अहमद जैद की मौत से आदिल नगर में हड़कंप मचा हुआ है.