UP Weather Update: यूपी में एक अप्रैल को भी होगी जोरदार बारिश... इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग का 1 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा समेत 25 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी. 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Alert: मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए चिंता बढ़ा दी है. अप्रैल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के पश्चिमी और मध्य इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. विभाग ने 1 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे तक (या इसके बाद भी) के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है.