ईद पर शादीशुदा बहन को दी 1500 की ईदी… अब मुजफ्फरनगर के इरशाद, उसकी पत्नी और 2 मासूमों का शव मिला तो सनसनीखेज कहानी खुली
UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक घर से 4 शव मिले हैं. पति-पत्नी और 2 मासूम बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. अभी तक मामले को लेकर ये पता चला है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक घर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. चारों के शव घर में बने कमरे के अंदर बंद थे. इस घटना से हड़कंप मच गया है. मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. पुलिस ने क्राइम सीन की जांच करके, सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं. माना जा रहा है कि पहले पति ने अपनी पत्नी और 2 मासूम बच्चों को जहर दिया फिर उसने खुद भी फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली.