मोहम्मद जाहिद के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आए गाजीपुर SP ईरज राजा की ये कहानी नहीं जानते होंगे आप
SP Iraj Raja Life Story: गाजीपुर में बदमाश मोहम्मद जाहिद के एनकाउंटर के बाद जिले के SP ईरज राजा चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. ऐसे में आज आप IPS ईरज राजा की कहानी जानिए.
ADVERTISEMENT

IPS Iraj Raja
SP Iraj Raja Life Story: गाजीपुर जिले में RPF के दो जवानों की हत्या में कथित रूप से शामिल एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू को STF ने एनकाउंटर के बाद ढेर कर दिया है. इस एनकाउंटर (Ghazipur Encounter) के बाद गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ईरज राजा चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. दरअसल, एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर पहुंचे SP ईरज राजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में SP ईरज राजा पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं. इन्हीं तस्वीरों को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. साथ ही लोग अब एसपी ईरज राजा की कहानी भी जानना चाहते हैं. ऐसे में आज हम आपको गाजीपुर के पुलिस कप्तान और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ईरज राजा की अनसुनी कहानी बताएंगे.