लेटेस्ट न्यूज़

Diwali 2024: आज दिवाली पर ऐसा क्या करें कि मां लक्ष्मी बरसाएं धन? साथ ही ये काम भूलकर भी न करें

Diwali 2024: जानें दिवाली का महत्व, उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, और धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय.

ADVERTISEMENT

Diwali 2024
Diwali 2024
social share
google news

Diwali 2024: दिवाली भारत के सबसे बड़े और पवित्र त्योहारों में से एक है. इसे प्रकाश का पर्व भी कहा जाता है, जो बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे. अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीप जलाए और इस तरह दीपावली का पर्व आरंभ हुआ. इसके अलावा, इस दिन को देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए भी शुभ माना जाता है, जिससे लोग धन-धान्य और समृद्धि की कामना करते हैं.