लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश को मिलीं 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए कहां-कहां होगा स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया. ये अत्याधुनिक ट्रेनें यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी.

ADVERTISEMENT

Amrit Bharat Express Train
Amrit Bharat Express Train
social share
Google CTA

देश के रेल नेटवर्क को लगातार विस्तार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया. ये अत्याधुनिक ट्रेनें यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी. खास बात यह है कि इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी.बता दें कि ये ट्रेनें यूपी के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए गुजरेंगी. ये ट्रेनें भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या, बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के साथ-साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली को सीधा जोड़ेंगी जिससे धार्मिक पर्यटन और व्यावसायिक यात्राएं और आसान हो जाएंगी.