नौगढ़ इलाके के 2000 से 3000 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल बेल्ट... चंदौली के विकास के लिए बन रहे खाके का ब्लू प्रिंट देखिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली के नौगढ़ में 2000-3000 एकड़ पर औद्योगिक बेल्ट बनाने का ऐलान किया. मेडिकल कॉलेज, इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स और एक्सप्रेसवे विस्तार सहित जिले के विकास का पूरा खाका जानें.
ADVERTISEMENT

Cm Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली जिले के विकास और रोजगार सृजन के लिए एक महत्वाकांक्षी खाका पेश किया है. गुरुवार को चंदौली के एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम ने पार्टी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठकें कीं जिसमें जिले को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने पर जोर दिया गया. इस ब्लू प्रिंट में नौगढ़ क्षेत्र में एक विशाल औद्योगिक बेल्ट बनाने से लेकर प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विस्तार तक कई बड़े ऐलान शामिल हैं.