लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का तांडव... 19 जुलाई को इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, 47 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी

UP Weather Update: यूपी में भारी मॉनसूनी बारिश से जलभराव और नदियां उफान पर. लखनऊ में तापमान गिरा. प्रयागराज, बांदा, झांसी समेत 47 जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून की भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. शहरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, इस मूसलाधार बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से काफी राहत दिलाई है, जिससे पूरे राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अब शनिवार को भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. विशेष रूप से बुंदेलखंड, दक्षिणी और पश्चिमी यूपी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है.