UP weather Rain Update: यूपी के इन 10 जिलों में 18 जुलाई को जबर्दस्त बारिश, 47 जगहों पर वज्रपात का खतरा! IMD का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में 18 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, जबकि 47 जगहों पर वज्रपात का खतरा. मौसम विभाग ने तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की. जानें अपने जिले के मौसम का हाल.
ADVERTISEMENT

18 July heavy rain UP: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी रफ्तार में है और अब मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) का येलो अलर्ट जारी किया है. 18 जुलाई को खासकर दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर केंद्रित एक अवदाब (डिप्रेशन) के कारण कई जिलों में जबरदस्त बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.