यादव और मुस्लिम के खिलाफ यूपी अधिकारी ने ऐसा क्या आदेश दे दिया जिससे मचा हड़कंप? खुद सीएम योगी हुए एक्टिव और ये किया
UP News: यूपी के पंचायती राज निदेशक की तरफ से एक आदेश पत्र जारी किया गया, जिसने हड़कंप मचा कर रख दिया. इस आदेश पत्र में यादव और मुसलमानों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके द्वारा कब्जाएं गए अवैध कब्जों मुक्त करने की बात की गई थी. अब सीएम योगी ने इस मामले में ये एक्शन लिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती विभाग का एक पत्र इस समय जबरदस्त तरीके से चर्चाओं में है और इस आदेश पत्र ने उत्तर प्रदेश की सियासत को भी हिला कर रख दिया है. दरअसल ये आदेश पत्र पंचायती राज निदेशक की तरफ से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भेजा गया है.