हिंदू धर्म पर विवादित बयान को लेकर जिस श्याम लाल निषाद से भिड़े थे BJP के दलित विधायक, उसके साथ अब ये क्या हुआ?
UP News: सुल्तानपुर में भाजपा के दलित विधायक के सामने सनातन के खिलाफ विवादित बयान देने वाले श्याम लाल निषाद के खिलाफ अब एक्शन हो गया है.
ADVERTISEMENT

Sultanpur news
UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भाजपा के दलित विधायक राजेश गौतम भई और शिक्षक नेता श्याम लाल निषाद के बीच हिंदू आस्था और भगवा के अपमान को लेकर मंच पर ही जबरदस्त बहसबाजी हो गई थी. आरोप है कि श्यामलाल निषाद ने मंच से हिंदू आस्थाओं का अपमान किया था और भगवा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसका विरोध मंच पर ही भाजपा विधायक द्वारा किया गया था. बता दें कि अब इस पूरे मामले को लेकर श्यामलाल निषाद फंस गए हैं.