लेटेस्ट न्यूज़

सुल्तानपुर में श्यामलाल निषाद मंच से कर रहे थे हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणियां, तभी खड़े हुए BJP दलित MLA और ये कर डाला

UP News: सुल्तानपुर में भाजपा के दलित विधायक राजेश गौतम भई और शिक्षक नेता श्याम लाल निषाद के बीच मंच पर ही तनातनी हो गई.

ADVERTISEMENT

Sultanpur, Sultanpur news, Sultanpur viral news, Sultanpur viral video, up news, up viral news, सुल्तानपुर, सुल्तानपुर न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज
Sultanpur news
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भाजपा के दलित विधायक राजेश गौतम भई और शिक्षक नेता श्याम लाल निषाद के बीच मंच पर विवाद हो गया. आरोप है कि श्याम लाल निषाद मंच पर हिंदू धर्म औऱ भगवा को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे थे. ये सुनते ही भाजपा विधायक राजेश गौतम उठ खड़े हुए और श्याम लाल निषाद के हाथ से माइक छीनने लगे. इस दौरान दोनों के बीच मंच पर खूब तनातनी हुई. अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर में समरसता गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें भाजपा के दलित विधायक राजेश गौतम भई और शिक्षक नेता श्याम लाल निषाद भी आए. आरोप है कि अपने संबोधन में श्याम लाल निषाद हिंदू धर्म और भगवा पर लगातार विवादित टिप्पणी करते रहे, जिसका भाजपा विधायक ने मंच से ही विरोध किया और माइक छीन लिया.

'गर्व से कहो हम हिंदू हैं'

बताया जा रहा है कि श्याम लाल निषाद ही इस कार्यक्रम के संयोजक थे. इस दौरान विधायक और शिक्षक नेता के बीच काफी विवाद हुआ. जैसे ही भाजपा विधायक ने माइक छीना और कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं, सामने बैठे लोगों ने भी तालियों के साथ इसका स्वागत किया.

ये बोले भाजपा विधायक

इस पूरे विवाद को लेकर भाजपा विधायक ने कहा, श्याम लाल ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वह दलित समाज से आते हैं और भगवान पर पूरी आस्था रखते हैं. भाजपा विधायक ने आगे कहा, मुझे पता नहीं था कि श्याम लाल की ये सोच हैं. आप अपनी बात रखो. मगर अगर आप हमारे देवी-देवताओं और भगवा पर टिप्पणी करोगे तो हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे.