लेटेस्ट न्यूज़

ओलंपिक से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ी, बेहोश हुईं, अब मोदी सरकार उठाएगी ये कदम

Vinesh Phogat News: पेरिस ओलंपिक 2024 से बुधवार को एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई. बता दें कि भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया.

ADVERTISEMENT

File Photo: Vinesh Phogat
File Photo: Vinesh Phogat
social share
Google CTA

Vinesh Phogat News: पेरिस ओलंपिक 2024 से बुधवार को एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई. बता दें कि भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया. इस खबर के बाहर आने से हर कोई स्तब्ध है. खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है. इस बीच विनेश फोगाट को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है. खबर मिली है कि डीहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) के कारण विनेश की तबीयत बिगड़ी, जिसके चलते वह बेहोश हो गईं. अब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.