लेटेस्ट न्यूज़

Mood kya hai Gorakhpur: गोरखपुर में योगी को छोड़ बाकी बीजेपी विधायकों से नाराज हैं लोग? पत्रकारों ने बताया क्या है जमीनी मिजाज

यूपी Tak की 'मूड क्या है' सीरीज में गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों का चुनावी विश्लेषण सामने आया. विशेषज्ञों ने योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल, विधायकों के खिलाफ नाराजगी, जातीय समीकरण और 2027 चुनाव की संभावित तस्वीर पर चर्चा की.

ADVERTISEMENT

Mood kya hai Gorakhpur
Mood kya hai Gorakhpur
social share
Google CTA

Mood kya hai Gorakhpur: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया था. लेकिन 2027 के महासंग्राम से पहले क्या गोरखपुर में बीजेपी अपनी इस बढ़त को बरकरार रख पाएगी या विपक्षी दल जातीय समीकरणों के सहारे कोई बड़ा उलटफेर करेंगे? यूपी Tak की खास शो 'मूड क्या है' में गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों ने खुलकर अपनी बात रखी. विशेषज्ञों का स्पष्ट मानना है कि गोरखपुर में वोट केवल 'योगी मॉडल' और विकास के नाम पर पड़ता है जबकि मौजूदा कई विधायकों की कार्यप्रणाली से जनता में भारी नाराजगी है.