Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु
Mirzapur Swami Adgadanand Maharaj News: गुरु पूर्णिमा पर मीरजापुर के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए लंबी कतारें लगीं. प्रशासन ने 10–12 लाख श्रद्धालुओं की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की.
ADVERTISEMENT

गुरु पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु
Mirzapur News: हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गुरु दर्शन के लिए आश्रम पहुंचे. मंगलवार देर रात से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो बुधवार की सुबह तक लगातार जारी रहा.
