UPPCL: यूपी के 3.73 करोड़ उपभोक्ताओं का अगले महीने बिजली बिल आएगा कम, आदेश भी हो गया जारी
उत्तर प्रदेश में अगस्त 2026 के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. विद्युत नियामक आयोग के निर्देश के बाद FPPCA के तहत बिजली बिल में 2.92% की कटौती की गई है, जिससे प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ उपभोक्ताओं को कुल 221.14 करोड़ रुपये का फायदा मिलेगा.
ADVERTISEMENT

UP Bijli Bill: इस भीषण गर्मी में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को लगातार दूसरे महीने राहत मिलने जा रही है. जून में जिस बिल ने पसीने छुड़ाए थे, अब अगस्त में उसमें बड़ी कटौती देखने को मिलेगी.
