लेटेस्ट न्यूज़

Weather Update: यूपी में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

UP Weather Forecast : यूपी समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ गई है. उत्तर भारत समेत समूचे यूपी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather Forecast : यूपी समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ गई है. उत्तर भारत समेत समूचे यूपी में कड़कड़ाती ठंड का असर दिखाने लगा है. राजधानी लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में ठिठुरन लगातार बढ़ रही है. इसके चलते सुबह ठंड और कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है. अब मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ने के आसार हैं. वहीं, यूपी के प्रमुख जिलों में आज यानी बुधवार को क्या तापमान रहेगा, इससे जानने के लिए यहां आप क्लिक करें. यूपी में शीतलहर को देखते हुए लखनऊ, गाजियाबाद समेत कई जिलों के स्कूलों की टाइमिंग को बदल दिया गया है. लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों का समय 31 दिसंबर तक सुबह 10:00 से 3:00 बजे तक कर दिया गया है.