UP Weather Update: यूपी में अभी फिर U-टर्न लेगा मौसम! IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश का मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है. मगर अब सूबे का मौसम जल्द ही करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ये अपडेट जारी किया है...
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है. मगर अब सूबे का मौसम जल्द ही करवट ले सकता है. बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने आगामी 19 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. यूपी मौसम विभाग के वरिष्ठ साइंटिस्ट और प्रभारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि 19 से 22 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं.