UP Weather Update: यूपी में 18 जून से पलट जाएगा मौसम... IMD ने इन जिलों में जारी किया भीषण हीटवेब का अलर्ट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 18 जून से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और लखीमपुर खीरी समेत 26 से ज्यादा जिलों में भीषण उष्ण लहर (लू) का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग (IMD) ने 18 जून के लिए ताजा और बड़ा अपडेट जारी किया है. इस अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, लेकिन जनता को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेब की संभावना जताते हुए हाई अलर्ट जारी किया है. पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड और अवध के जिलों में सूरज के तेवर और तल्ख होने वाले हैं.