लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर में किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Saharanpur Kisan Diwas: सहारनपुर में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने विभिन्न समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं. जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए. कार्यक्रम में किसानों को फसल प्रबंधन, पशुपालन, सोलर पंप, कार्बन क्रेडिट और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई.

ADVERTISEMENT

 Saharanpur Kisan Diwas
Saharanpur Kisan Diwas
social share
google news

Saharanpur News: कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आज जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं.