लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Rain: यूपी के इन जिलों में आज होगी मॉनसूनी बारिश, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज 14 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानें प्रभावित जिले, ताजा मौसम अपडेट और जरूरी सावधानियां.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में आज यानी 14 जुलाई को मौसम बदलने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन जानकारी के अनुसार यहां कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. वहीं मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी है.