UP Weather Update: यूपी में दिवाली के बाद ऐसा हो जाएगा मौसम... IMD ने कड़ाके की ठंड को लेकर दिया ये बड़ा अपडेट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इस साल ठंड कब शुरू होगी और कैसी पड़ेगी? विशेषज्ञों के मुताबिक, 'ला नीना' के प्रभाव के कारण UP में समय से पहले कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है.
ADVERTISEMENT

यूपी में फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई हो चुकी है और मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है. अक्टूबर के बीच में ही कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस साल सर्दी के पूर्वानुमान को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं, जिसके अनुसार प्रदेश में इस बार ठंड समय से पहले दस्तक दे सकती है और पिछले सालों के मुकाबले अधिक कड़ाके की हो सकती है.