UPTak Baithak Logo

यूपी में 28 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया गया, अब बेसिक पे का इतना हिस्सा DA और DR में मिलेगा

यूपी में 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया गया. अब बेसिक वेतन का 58% डीए और डीआर के रूप में मिलेगा. पढ़िए कितनी होगी बढ़ोतरी और सरकार पर कितना भार पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath, CM Yogi, Yogi Adityanath, CM Yogi in Bihar, CM Yogi's public meeting in Bihar, Bihar Assembly elections, Bihar elections, Bihar election news, UP news
Yogi Adityanath (File Photo: ITG)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके पेंशनरों के लिए दिवाली से पहले एक खुशखबरी आई है. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से ठीक पहले राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को राहत देते हुए उनका महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ा दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी दे दी है. अब यह दर बेसिक पे के 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत हो जाएगी. यह संशोधन एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगा. बढ़ा हुआ भत्ता अक्टूबर से नकद रूप में भुगतान किया जाएगा.