फतेहपुर पहुंचे राहुल गांधी से हरिओम वाल्मिकि के परिजनों ने मिलने से क्यों कर दिया इनकार?
रायबरेली में जिस दलित युवक हरिओम वाल्मीकि को चोर समझकर पीट पीटकर मार डाला गया था,राहुल गांधी उसी युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे हैं. हालांकि हरिओम वाल्मीकि के परिजनों ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Hariom Family
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज फतेहपुर पहुंचे हैं. बता दें कि रायबरेली में जिस दलित युवक हरिओम वाल्मीकि को चोर समझकर पीट पीटकर मार डाला गया था, राहुल गांधी उसी युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे हैं. इस बीच प्रशासन ने हरिओम वाल्मीकि के परिजनों के वीडियो जारी किए हैं. इसमें हरिओम के परिजनों ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया है. हरिओम के छोटे भाई शिवम ने कहा कि 'मेरे भाई के हत्यारे जेल में हैं. हमें सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. सरकारी नौकरी मिल चुकी है. हम सरकार की कार्रवाई से एकदम संतुष्ट हैं.'