UP Weather Update: यूपी में दिवाली के दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया ये लेटेस्ट अपडेट
UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अगले दो हफ्तों का पूर्वानुमान जारी किया है. 23 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने एक बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले दो हफ्तों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है. हालांकि दिन के तापमान में कुछ जगहों पर बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान सामान्य के करीब ही बना रहेगा.