धनतेरस पर खोला गया बांके बिहारी मंदिर का 'रहस्यमयी कमरा'... 54 साल बाद जब खुले ताले तो ऐसा था अंदर का नजारा
धनतेरस के दिन 54 साल बाद खुला मथुरा के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के 'खजाने' का कमरा. शुरुआती जांच में अंदर ये सब मिला. जानें मंदिर के सेवायत आभास गोस्वामी ने इस बंद कमरे के बारे में क्या बताया?
ADVERTISEMENT

Mathura Banke Bihari Temple News
Mathura Banke Bihari Temple News: धनतेरस के मौके पर मथुरा के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में एक ऐतिहासिक घटना हुई. पूरे 54 साल बाद मंदिर परिसर के अंदर बंद पड़े एक रहस्यमयी कमरे का ताला खोला गया है, जिसे लोग सदियों से मंदिर का 'खजाना रूम' मानते थे. करीब आधी सदी बाद यह दरवाजा खुलने की खबर मिलते ही मंदिर के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता फैल गई. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.