लेटेस्ट न्यूज़

गले में टॉफी फंसने से चली गई ढाई साल के मासूम सैफे की जान, बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

बिजनौर के चक गोवर्धन गांव में ढाई वर्षीय मासूम सैफे अहमद खेलते-खेलते टॉफी गले में फंस जाने से मौत हो गई. परिवार और गांव में मातम का माहौल है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. नहटौर क्षेत्र के चक गोवर्धन गांव में रविवार की शाम खुशियों भरा माहौल एकाएक मातम में बदल गया. यहां खेल-खेल में ढाई वर्षीय मासूम सैफे अहमद के गले में टॉफी फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई. कुछ ही पलों में घर का वातावरण हंसी और खेल-कूद से बदलकर शोक और आहों से भर गया. यह अनहोनी घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल गई है.