लेटेस्ट न्यूज़

दून एक्सप्रेस में चढ़ी महिलाओं ने लखनऊ में टीटीई दिवाकर मिश्रा को पीटा, गालियां दी और मुंह पर फेंकी चाय

जनरल टिकट लेकर सफर कर रही कुछ महिला यात्रियों ने टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) दिवाकर मिश्र के साथ जमकर अभद्रता की. आरोप है कि सीट खाली कराने पहुंचे टीटीई दिवाकर मिश्र पर महिलाओं ने हमला बोल दिया, गालीगलौज की और उनकी शर्ट तक फाड़ दी.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
google news

राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात हावड़ा से हरिद्वार जा रही दून एक्सप्रेस में एक बड़ा हंगामा हो गया. ट्रेन के स्लीपर कोच में जनरल टिकट लेकर सफर कर रही कुछ महिला यात्रियों ने टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) दिवाकर मिश्र के साथ जमकर अभद्रता की. आरोप है कि सीट खाली कराने पहुंचे टीटीई दिवाकर मिश्र पर महिलाओं ने हमला बोल दिया, गालीगलौज की और उनकी शर्ट तक फाड़ दी. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिलाएं टीटीई पर चिल्लाती नजर आ रही हैं. फिलहाल टीटीई की तहरीर पर महिलाओं के खिलाफ चारबाग जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.