बाइक पर दीदी के घर जा रही नाबालिग दलित छात्रा से लखनऊ में 5 ने किया गैंगरेप, अब पुलिस ने किया ये काम
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग दलित छात्रा से 5 लोगों ने गैंगरेप किया. छात्रा अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी जब एक आम के बगीचे के पास उसके परिचित के साथ रुकने पर यह घटना हुई.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना इलाके में 16 साल की नाबालिग दलित छात्रा से 5 लोगों ने गैंगरेप किया है. पीड़ित लड़की 11वीं की छात्रा है और वह शनिवार दोपहर अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी. वह अपने एक परिचित के साथ बाइक पर थी. बंथारा इलाके के एक आम बगीचे के पास दोनों रुक कर बातें करने लगे. इसी दौरान पांच युवक वहां पहुंचे और उन्होंने लड़की के साथ गैंगरेप किया. पुलिस का दावा है कि गैंगरेप के आरोपियों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई है और पांच में से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है. देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी बंथरा के हरौनी रेलवे स्टेशन के पास हैं. डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.