पहला करवाचौथ मनाने से पहले हुई झांसी की प्रीती की मौत... उसके पिता और ससुर संग फिर ये हुआ
करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले झांसी के मऊरानीपुर में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. झांसी-खजुराहो हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 25 वर्षीय प्रीति प्रजापति की मौत हो गई. प्रीति का यह पहला करवाचौथ था. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फरार चालक की तलाश शुरू की.
ADVERTISEMENT

Photo: Preeti
Jhansi News: करवाचौथ से एक दिन पहले गुरुवार को झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. 25 साल की प्रीति प्रजापति अपने भाई अमन के साथ बाइक से झांसी स्थित ससुराल जा रही थी. मगर उससे पहली ही एक दुखद हादसा हो गया. रास्ते में झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने अमन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. पिकअप चालक हादसे के बाद वाहन समेत फरार हो गया. मौके पर पहुंची मऊरानीपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने प्रीति की मौत की घोषणा की. जबकि उसका भाई अमन खतरे से बाहर बताया जा रहा है.