लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बवाल, सपा छात्र सभा और ABVP वाले भिड़े

झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के दौरान सपा छात्र सभा और ABVP के बीच झगड़ा हुआ. प्रदर्शन व मारपीट के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाने को लेकर जमकर बवाल हो गया. इस दौरान एनएसयूआई और सपा छात्र सभा के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों व कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई. विद्यार्थी परिषद के गुस्साए छात्र व कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरु कर दी. पुलिस और यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी कार्यकर्ताओं ने हाथापाई कर दी. कई घंटे चले हंगामें के बाद किसी प्रकार पुलिस ने आक्रोशित छात्रों व कार्यकर्ताओं को शांत कराया.