लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद, आनंद विहार समेत इन 5 स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट... दिवाली-छठ को लेकर हुए ये फैसले

UP News: दिवाली और छठ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे (Northern Railway) अलर्ट हो गया है. नॉर्दर्न रेलवे की तरफ से कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं.

ADVERTISEMENT

Diwali and Chhath, Diwali, Chhath puja, Train ticket, Train ticket on Diwali and Chhath, Northern Railway news, Northern Railway,  Ghaziabad,  Anand Vihar
Railway News
social share
Google CTA

दिवाली और छठ त्योहारों के मद्देनज़र रेल यात्रियों की भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए नॉर्दर्न रेलवे (Northern Railway) ने कमर कस ली है. यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने एक व्यापक एक्शन प्लान लागू किया है. इसके तहत 28 अक्टूबर 2025 तक दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से बंद रहेगी.